लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में साढे नौ लाख रुपये से अधिक की कीमत का गांजा बरामद

By भाषा | Updated: March 5, 2021 12:32 IST

Open in App

ठाणे, पांच मार्च महाराष्ट्र के ठाणे में रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने 9.57 लाख रुपये का गांजा बरामद किया। मादक पदार्थ ले जा रहे दो तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

ठाणे शहर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि गांजे की बरामदगी के साथ साथ दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोपरी पुलिस थाने में सबंधित अधिनियमों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बयान में कहा गया है कि पुलिस के गश्ती दल ने पाया कि ठाणे रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को तड़के करीब सवा तीन बजे दो लोग आटोरिक्शा में बोरा रख रहे हैं ।

पुलिस ने दोनों से उसमें भरे सामान को लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चावल और कपड़े होने की बात कही। बयान के अनुसार जैसे ही पुलिस ने बोरे की जांच शुरू की दोनों मौके से फरार हो गये ।

इसमें कहा गया है कि पुलिस ने बोरों से 44.36 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 9.57 लाख रुपये आंकी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह