लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन होंगे छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ के मुख्य अतिथि

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:58 IST

Open in App

रायपुर, 27 अक्टूबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ और ‘राज्योत्सव 2021’ के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके 28 अक्टूबर को रात आठ बजे आयोजित ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ में मुख्य अतिथि होंगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को शाम आठ बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि होंगे। इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ और ‘राज्योत्सव 2021’ का आयोजन 28 अक्टूबर से एक नवम्बर तक किया जा रहा है। 28 से 30 अक्टूबर तक ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी और संगोष्ठी तथा एक नवम्बर को ‘राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 28 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल, पीएल पुनिया, बीके हरिप्रसाद, लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्तचरण दास और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घेल 30 अक्टूबर को रात आठ बजे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। तथा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर में तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश और विदेश के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सात देशों के नर्तक दल सहित देश के 27 राज्यों तथा छह केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो रहे हैं। इन नर्तक दलों में लगभग 1000 कलाकार शामिल होंगे, जिनमें 63 विदेशी कलाकार होंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के नर्तक दल दो विधाओं तथा अपने राज्य की अन्य पारंपरिक विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों विधाओं में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले नर्तक दलों को कुल 20 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को पांच लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को तीन लाख रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह द्वितीय आयोजन है। इस वर्ष आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, स्वाजीलैण्ड, नाइजीरिया, मालदीव और युगांडा के नर्तक दल हिस्सा लेंगे। मोरक्को के दल की भी इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Winter Session: मतदाता सूची नई हो या पुरानी, आपका हारना तय?, अमित शाह का विपक्ष पर तंज, वीडियो

भारत6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 2nd Test: कंधे में चोट लगने से पहले कमाल की गेंदबाजी, 32 रन देकर 4 विकेट, 205 पर ढेर वेस्टइंडीज, 181 रन पीछे न्यूजीलैंड, हाथ में 10 विकेट

कारोबारयूपी के सिर्फ 25 जिलों में कृषि विकास अधिकारी तैनात?, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में पूछे सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतवीर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करूंगा?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मेरी सहमति के बिना मेरे नाम की घोषणा करना गैरजिम्मेदाराना

भारतVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"