लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन बजा रहे थे चैन की बंसी, छठ घाट पर नक्सली कर रहे थे गोलीबारी:भाजपा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 23:51 IST

Open in App

रांची, 21 नवंबर झारखंड भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए हेमंत सोरेन सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि जब हेमंत सोरेन नेतरहाट में चैन की बंसी बजा रहे थे उस समय नक्सली चतरा में छठ घाट पर गोलीबारी कर रहे थे।

भाजपा प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने हेमंत सरकार की निंदा करते हुए कहा,‘‘ राज्य में भय एवं खौफ व्याप्त है। आज सरकार अपराधियों एवं उग्रवादियों के सामने नतमस्तक है और छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भी झारखंड की जनता को राहत नहीं है क्योंकि जिस प्रकार खुलेआम चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में छठ घाट पर उग्रवादियों ने कोयला व्यवसाई मुकेश गिरी की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी वह इस बात का प्रमाण है कि झारखंड सरकार की विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।’’

आज सुबह छठ पूजा के समय अपराधियों ने कोयला व्यवसाई मुकेश गिरी की हत्या कर दी।

अविनेश ने कहा कि राज्य में उग्रवादियों ने तांडव मचा दिया है और राज्य के मुख्यमंत्री नेतरहाट में चैन की बंसी बजा रहे हैं और मौजमस्ती कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि 10 माह की हेमंत सरकार ने अपराधियों एवं उग्रवादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं आज अपराधियों का, उग्रवादियों का दुस्साहस चरम पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल