हेमंत सोरेन ने संभाला कार्यभार, मंत्रालय में गर्मजोशी से हुआ स्वागत, मुख्य सचिव ने पुस्तक देकर किया अभिनंदन

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:21 IST2019-12-30T05:21:31+5:302019-12-30T05:21:31+5:30

झारखंड मंत्रालय पहुंचने पर सोरेन का मुख्य सचिव के अलावा मंत्रिमंडल सचिव अजय कुमार सिंह ने भी पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। 

Hemant Soren took charge, warm welcome in the ministry, Chief Secretary greeted by giving book | हेमंत सोरेन ने संभाला कार्यभार, मंत्रालय में गर्मजोशी से हुआ स्वागत, मुख्य सचिव ने पुस्तक देकर किया अभिनंदन

हेमंत सोरेन ने संभाला कार्यभार, मंत्रालय में गर्मजोशी से हुआ स्वागत, मुख्य सचिव ने पुस्तक देकर किया अभिनंदन

झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को शपथग्रहण के तुरंत बाद शाम लगभग पांच बजे अपना कार्यभार संभाला और अपने तीन अन्य मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी की। मुख्यमंत्री द्वारा अपना कार्यभार संभालने के बाद मुख्य सचिव ने पुस्तक देकर मंत्रालय में उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री का मंत्रालय के अधिकारियों, एवं कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री कार्यालय को नमन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। मुख्यमंत्री से उनके मंत्रिमंडल के सदस्य आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव एवं सत्यानंद भोक्ता ने मुलाकात की।

झारखंड मंत्रालय पहुंचने पर सोरेन का मुख्य सचिव के अलावा मंत्रिमंडल सचिव अजय कुमार सिंह ने भी पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। 

Web Title: Hemant Soren took charge, warm welcome in the ministry, Chief Secretary greeted by giving book

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे