लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन फरवरी में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ में भाषण देंगे

By भाषा | Updated: December 27, 2020 13:31 IST

Open in App

रांची, 27 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने फरवरी में वार्षिक ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है।

इसमें सोरेन कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए राज्य के कार्यों तथा झारखंड में आदिवासी अधिकारों एवं कल्याणकारी नीतियों के बारे में भाषण देंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 20 फरवरी 2021 को व्याख्यान देने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और आयोजकों का आभार व्यक्त किया है।’’

ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री आदिवासी अधिकारों, सतत विकास, कल्याणकारी नीतियों और कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर वक्तव्य देंगे।

‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ भारत पर केंद्रित एवं छात्रों द्वारा आयोजित किया जाने वाला उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा सम्मेलन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?