लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के फोन के बाद हेमंत सोरेन का तंज, 'आपने केवल मन की बात की, बेहतर होता काम की बात सुनते'

By विनीत कुमार | Updated: May 7, 2021 12:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोविड पर बात की थी। इसी के बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर पीएम पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद ट्वीट कर कसा तंजहेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने फोन कर केवल अपने मन की बात कीपीएम मोदी ने झारखंड सहित आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से गुरुवार को बात की थी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना के मुद्दे पर हुई बात के बाद उन पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने दरअसल गुरुवार को झारखंड सहित आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से भी बात की थी। इसके बाद हेमंत सोरेन ने जो ट्वीट किया, उसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है।

हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से बात होने के बाद ट्वीट किया, 'आज माननीनय प्रधानमंत्री ने फोन किया। उन्होंने केवल अपने मन की बात की। ये अच्छा हो अगर वे काम की बात करते और काम की बात भी सुनते।' 

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सोरेन नाखुश हैं क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दे के बारे अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गई और प्रधानमंत्री ने केवल कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की।

सोरेन के ट्वीट के बाद बीजेपी नेताओं और समर्थकों की ओर से भी बयान आने लगे हैं। असम के बीजेपी नेता हेमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट किया, 'आपका ट्वीट न केवल कम से कम शिष्टाचार के खिलाफ है बल्कि आपने राज्य के लोगों के दर्द का भी मजाक उडाया है, जिनके लिए प्रधानमंत्री ने आपको फोन किया था। आपने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिरा दिया।'

वहीं झारखंड के बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया, 'हेमंत सोरेन एक विफल मुख्यमंत्री हैं। वे गवर्नेंस में फेल हैं। राज्य में कोविड की समस्या को संभाल पाने में फेल रहे हैं। लोगों को सहायता पहुंचाने में फेल हुए हैं। जागिए और काम कीजिए मिस्टर सोरेन। समय बीता जा रहा है।'

कांग्रेस ने हेमंत सोरेन के ट्वीट पर क्या है

कांग्रेस ने भी हेमंत सोरेन के ट्वीट के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, 'ये बहुत गंभीर और चिंताजनक है कि इस समय में भी प्रधानमंत्री केवल बात करना चाहते हैं और सुनना नहीं चाहते हैं।'

बता दें कि झारखंड भी उन 10 राज्यों में शामिल है जहां से कोविड-19 से देश में होने वाली मौंतों के 75 प्रतिशत मामले आ रहे हैं। अन्य राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु और राजस्थान हैं।

झारखंड में गुरुवार को 141 मौतें दर्ज की गईं। वहीं कोरोना के 5770 नए मामले भी सामने आए। राज्य में अभी मृत्यु दर देश में 1.10 से ऊपर करीब 1.28 प्रतिशत है।

टॅग्स :हेमंत सोरेननरेंद्र मोदीहेमंत विश्व शर्माभारतीय जनता पार्टीझारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं सलिल अरोरा?, नाबाद 125 रन, 45 गेंद, 11 छक्के और 9 चौके, आईपीएल नीलामी पर होगी करोड़ों की बारिश?

कारोबार445 रुपये बढ़ाकर 12,027 रुपये प्रति क्विंटल, कोपरा किसान को खुशखबरी, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिया तोहफा

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतAndhra Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बस हादसे पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो