लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन के शपथग्रहण से उद्धव ठाकरे-अरविंद केजरीवाल सहित इन नेताओं ने बनाई दूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 12:59 IST

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे इस शपथ समारोह में कई विपक्षी दल के CMs और नेता शामिल होंगे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के कई बड़े नामों के शामिल होने का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दावा सही प्रतीत होता नहीं दिख रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं आ रहे हैं।

इतना ही नहीं शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के नये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।

यहां मोरहाबादी मैदान में आज दोपहर दो बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य आज यहां एक विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे देश से प्रधानमंत्री, सभी मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं एवं सम्माननीय लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनमें से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारीक अनवर के साथ अब भाकपा के महासचिव डी राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी तथा अनेक अन्य लोगों के भी कार्यक्रम में आने की सहमति मिल चुकी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज सुबह बताया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री, सभी मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं एवं माननीय लोगों को आमंत्रित किया गया है हालांकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के आने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और कर्नाटक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी शिवकुमार के भी यहां पहुंचने की सूचना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यहां पहुंचने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कल रांची पहुंच गईं थी और कल शाम हेमंत सोरेन ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। उनके अलावा भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान, राजद के तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, अब्दुलबारी सिद्दिकी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुके हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतJharkhand Municipal Election Result 2026: रांची, धनबाद, देवघर नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते?, नगर निकाय चुनावों में जीतने वालों और हारने वालों की सूची

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया