लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन मिले सोनिया, राहुल से, किसान आंदोलन और नए मंत्री बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर किसान आंदोलन एवं मंत्रिमंडल में नए लोगों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बाद में सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक के दौरान कांग्रेस के झारखंड मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे। सिंह ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि सोरेन की पिछले एक साल में सोनिया गांधी से भेंट नहीं हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में झारखंड मंत्रिमंडल में खाली पड़े पदों को भरने, निगमों एवं बोर्डों में नियुक्तियां करने तथा इस सरकार के पिछले एक साल के कामकाज पर भी चर्चा की गई।

फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं। मंत्रिमंडल में एक स्थान शुरुआत से रिक्त है। पिछले साल मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन से एक स्थान और रिक्त हो गया था। सोरेन मंत्रिमंडल में फिलहाल कुल 10 सदस्य हैं।

सूत्रों का कहना था कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं और सोरेन के बीच मुलाकात में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।

बाद में सोरेन ने गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात की। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई। झामुमो सूत्रों ने इसे ‘शिष्टाचार’ मुलाकात बताया।

सोरेन ने कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी भेंट की। बाद में सोरेन ने शाह और जोशी के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित