लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार की संरक्षक है हेमंत सरकार : बसपा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:45 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह स्वयं भ्रष्टाचार के सबसे बड़े संरक्षक हैं और यही कारण है कि राज्य सूचना आयोग में पिछले दो साल से सभी सूचना आयुक्तों के पद रिक्त हैं।

मेदिनीनगर में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए अस्तित्व में आये सूचना आयुक्तों के पद इसलिए रिक्त हैं क्योंकि यदि भ्रष्ट तत्वों की जांच हुई तो उसकी आंच हेमंत सोरेन तक भी पहुंचेगी और इससे सरकार पर खतरा उत्पन्न होगा।

कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार कांग्रेस की कठपुतली है और उसके इशारे पर नाचने को विवश है, ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में गठित त्रिदलीय सरकार से आम लोगों को विशेष अपेक्षा नहीं है।

गठबंधन संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भविष्य में बसपा के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का तालमेल हो सकता है मगर कांग्रेस और अवसरवादी झामुमो के साथ तालमेल कदापि नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं