लाइव न्यूज़ :

अदालत एवं निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवमानना कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 00:25 IST

Open in App

रांची, 10 दिसंबर झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर अदालत एवं निर्वाचन आयोग की अवमानना व अपमान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अब तक सरकार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पुलिस निरीक्षक रूपा तिर्की के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की है, तो देवघर के उपायुक्त के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

मरांडी ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, ‘‘ हेमंत सरकार, लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने तरीके से चलाना चाहती है। वह अपने फायदे के हिसाब से फैसले ले रही है। इतना ही नहीं राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं को दरकिनार कर फैसले ले रही है। संवैधानिक संस्थाओं के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला अधिकारी तिर्की का मामला इसका उदाहरण है जहां पर अदालत के आदेश के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर आदिवासियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि अदालत ने मामले में बरहरवा के तत्कालीन डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा और बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

मरांडी ने निर्वाचन आयोग द्वारा देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ कार्रवाई के आदेश के बावजूद कोई कदम नहीं उठाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब तक दोनों मामलों में कार्रवाई नहीं करना संवैधानिक संस्थाओं का अपमान व अवमानना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे