हेमन्त सरकार ने पूर्व विधायक की चिट्ठी पर नहीं लिया संज्ञान: दीपक प्रकाश

By भाषा | Updated: May 20, 2021 00:24 IST2021-05-20T00:24:13+5:302021-05-20T00:24:13+5:30

Hemant government did not take cognizance of letter of former MLA: Deepak Prakash | हेमन्त सरकार ने पूर्व विधायक की चिट्ठी पर नहीं लिया संज्ञान: दीपक प्रकाश

हेमन्त सरकार ने पूर्व विधायक की चिट्ठी पर नहीं लिया संज्ञान: दीपक प्रकाश

रांची, 19 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बरही के पूर्व विधायक राम लखन सिंह की पत्नी का कोरोना वायरस से निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन सरकार की असंवेदनशीलता और लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने आज यहां आरोप लगाया, ‘‘हेमंत सरकार जनप्रतिनिधियों, यहां तक कि पूर्व विधायक के आवेदन को भी दरकिनार कर गहरी निंद्रा में सोई हुई है। बरही के पूर्व विधायक राम लखन सिंह ने 14 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर पेंशन और क्रय धान के भुगतान की मांग को लेकर चिट्ठी लिखी थी साथ ही किसानों का दुख दर्द भी साझा किया था। उन्होंने चिट्ठी में यह भी दर्शाया था कि उनकी पत्नी कोरोना से पीड़ित है। लेकिन दुखद है पूर्व विधायक की चिट्ठी को दरकिनार कर सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। ’’

प्रकाश ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा लिखी गयी चिट्ठी रांची के प्रमुख अखबारों में छपी भी थी, इसके बावजूद सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

इस बीच बुधवार को विधायक की पत्नी का निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दोष किसका है यह सरकार तय करे।

प्रकाश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-झामुमो के राज में पूर्व विधायकों की नहीं सुनी जा रही है ऐसे में आम जनता का क्या हाल होगा यह समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण राज्य के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-झामुमो और राजद किसानों को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आ गई लेकिन एक भी वायदे को अब तक पूरा नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने मांग की कि सरकार यथाशीघ्र किसानों की मांग को पूरा करते हुए क्रय धान का भुगतान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hemant government did not take cognizance of letter of former MLA: Deepak Prakash

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे