लाइव न्यूज़ :

झारखंड लोगों की कोविड-19 से सुरक्षा के बजाय तुष्टिकरण कर रही हेमंत सरकार -भाजपा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 00:23 IST

Open in App

रांची, 13 मई भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष एवम् सांसद दीपक प्रकाश ने लॉक डाउन की अवधि में तीन दिनों की विशेष छूट पर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि यह सरकार लोगों की कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा लॉकडाउन में भी तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है।

प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार की प्राथमिकता में लोगों की सुरक्षा नहीं बल्कि वोट बैंक की राजनीति है, जबकि एक सरकार को इन सब बातों से ऊपर उठकर निर्णय लेना चाहिये।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत दोनों का पता ऐसे निर्णयों से चलता है।

उन्होंने कहा कि आखिर सरकारी आदेश में 13 से 27 मई तक लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ाये जाने के बाद फिर ये विशेष छूट क्यों? उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस लुका छिपी के खेल को खूब समझती है।

प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे राज्य का मुख्यमंत्री होता है न कि किसी जाति समुदाय विशेष का। परंतु इस सरकार के निर्णय में भेदभाव स्पष्ट झलक रहा क्योंकि इनका डीएनए ही ऐसा है।

पूरे देश के साथ झारखंड में शुक्रवार को ईद मनायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे