लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी के सचिव का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:26 IST

Open in App

मुंबई, नौ मई बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी के सचिव मार्कंड मेहता की कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं की वजह से मृत्यु हो गई।

हेमा मालिनी ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए भावुक संदेश में मेहता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेहता उनके परिवार का हिस्सा थे।

हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, ‘‘ भारी मन से मैं 40 साल से मेरे साथी, मेरे सचिव, कर्मठ और बिना थके काम करने वाले मेहता जी को अंतिम विदाई देती हूं। वह मेरे परिवार का हिस्सा थे। हमने कोविड से उन्हें खो दिया। उनका विकल्प नहीं हो सकता और उनके जाने से आई शून्यता को कभी भरा नहीं जा सकता।’’

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने कहा कि 80 वर्षीय मेहता की हमेशा कमी खलेगी।

देओल ने ट्वीट किया, ‘‘ वह हमारे परिवार के सदस्य थे और उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। मां वह आपके लिए सबसे बेहतर थे। वह प्रतिबद्ध इंसान थे। आपकी आत्मा को शांति मिले।’’

अभिनेत्री रवीना टंडन और गायक पंकज उधास ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां