लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी का ममता बनर्जी से सवाल: राम के नाम पर क्यों चढ़ जाता है उनका पारा!

By भाषा | Updated: June 7, 2019 05:26 IST

फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमामालिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया है कि वह राम के नाम से इतना भड़क क्यों जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद हेमामालिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया हैगत दिनों बनर्जी तब नाराज हो गई थीं जब कुछ व्यक्तियों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये थे।

फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमामालिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया है कि वह राम के नाम से इतना भड़क क्यों जाती हैं। हेमामालिनी लोकसभा चुनाव और सरकार के गठन के पश्चात पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र लौटी थीं। वह आज स्थानीय अधिकारियों को कुछ पिछले अधूरे कामों में तेजी लाने का निर्देश देने के बाद वापस मुम्बई लौट गईं।

हेमामालिनी ने वृन्दावन स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान राम का नाम लेने से तो दुष्टजनों की भी नैया पार हो जाती है लेकिन पता नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके नाम पर भड़क क्यों जाती हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सारी दुनिया भगवान के नाम से चल रही है। श्रीराम हों या फिर श्रीकृष्ण, दोनों का विदेशों तक में गुणगान हो रहा है। लेकिन ममता बनर्जी को पता नहीं क्यों ऐतराज हो रहा है। ऐसा करके वह क्या दर्शाना चाहती हैं। क्या साबित करना चाहती हैं?’’

गौरतलब है कि गत दिनों बनर्जी तब नाराज हो गई थीं जब कुछ व्यक्तियों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये थे। इन लोगों ने जय श्रीराम का नारा तब लगाया जब उनका काफिला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था। पिछले महीने के शुरू में एक वीडियो में दिखाया गया था कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में तब नाराज हो गईं थीं जब कुछ व्यक्तियों ने उनके काफिले के सामने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये थे। सांसद हेमामालिनी वृन्दावन में इसी संबंध में पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं।

टॅग्स :हेमा मालिनीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां