लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी के निजी सचिव की कोविड-19 के चलते मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:26 IST

Open in App

मथुरा, नौ मई दिग्गज अभिनेत्री तथा सांसद हेमामालिनी के चालीस वर्ष पुराने निजी सचिव मार्कण्डेय मेहता (85) का शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। हेमा मालिनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने अपने सचिव के साथ ली गई एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, ''बेहद भारी मन से मेरे 40 साल से सहयोगी, मेरे सचिव मेहता जी को मैं विदाई दे रही हूं। जो कि बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित थे। वो हमारे परिवार का हिस्सा थे और हमने उन्हें कोरोना संक्रमण की वजह से खो दिया। उनकी जगह कोई भर नहीं सकता।''

सांसद के स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया मार्कण्डेय मेहता मूलतः एक साउण्ड रिकॉर्डिस्ट थे। वह 1971 में हेमामालिनी के सम्पर्क में आए थे। किंतु, उन्होंने अभिनेत्री के सचिव की जिम्मेदारी 1981 से निभाना शुरू किया। उनके परिवार में एक पुत्री और दामाद हैं। वे तीनों एक पखवाड़े पहले एक साथ संक्रमित हुए थे। जिसके बाद बेटी तो ठीक हो गई लेकिन एक सप्ताह पहले उनके दामाद की मृत्यु हो गई।

हेमामालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, ''हम सभी को उनकी बहुत याद आएगी। वे हमारे परिवार के सदस्य थे। उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकती। वे मां के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति थे। समर्पित इंसान थे। आपकी बहुत याद आएगी मेहता अंकल। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू