हेमा मालिनी का देशभक्ति भरा अंदाज, 'वंदे मातरम्' की गूंज के साथ लहराया तिरंगा
By संदीप दाहिमा | Updated: August 13, 2025 19:48 IST2025-08-13T19:48:18+5:302025-08-13T19:48:18+5:30
Hema Malini: सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है और ऐसे में अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी चर्चा में हैं उन्होंने लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की।

हेमा मालिनी का देशभक्ति भरा अंदाज, 'वंदे मातरम्' की गूंज के साथ लहराया तिरंगा
Hema Malini waved Indian Flag: सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है और ऐसे में अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी चर्चा में हैं उन्होंने लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की। सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी ने वीडियो शेयर किया जिसमें वो गर्व के साथ तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं और हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्ति से भरे नारों को बुलंद कर रही हैं। हेमा मालिनी ने ट्रेडिशनल लुक में हल्के नारंगी रंग का सूट पहना हुआ है, फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक्स, कमेंट्स कर रहे हैं।
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने लहराया तिरंगा @dreamgirlhema | Hema Malini | Har Ghar Tiranga pic.twitter.com/WusxjhPaj8
— News24 (@news24tvchannel) August 13, 2025