लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी, प्रसून जोशी को दिया जाएगा ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार : अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:27 IST

Open in App

शिमला, 18 नवंबर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को 'इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ठाकुर ने कहा कि फिल्म जगत की इन दोनों हस्तियों को भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 52वें संस्करण के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं को बताया, “गोवा में होने वाले आईएफएफआई के दौरान अभिनेत्री हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री यहां पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य फिल्मी शख्सियतों का सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान का जश्न मनाना है।

हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की लोकसभा सांसद भी हैं। वह पांच दशकों से भारतीय फिल्म उद्योग में काम कर रही हैं। उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्मों में ‘शोले’, ‘शराफत’, ‘तुम हसीन मैं जवान’, ‘नया जमाना’, ‘राजा जानी’, ‘सीता और गीता’, ‘दोस्त’ और ‘बागबान’ शामिल हैं।

जोशी फिलहाल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने ‘हम तुम’, ‘ब्लैक’, ‘रंग दे बसंती’, ‘तारे जमीन पर’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी कई फिल्मों के लिये गीत लिखे जो काफी हिट रहे हैं।

पिछले साल वयोवृद्ध अभिनेता-निर्माता बिश्वजीत चटर्जी को ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे