लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी ने सांसद निधी से मथुरा कारागार को उपलब्ध कराई एंबुलेंस

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:03 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 18 मार्च मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी ने अपने क्षेत्रीय विकास निधि से 16 लाख रुपये व्यय कर जिला कारागार को बीमार बंदियों को अस्पताल ले जाने एवं लाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई है। यह एंबुलेंस आपातकालीन सेवाएं देने वाली (108 नंबर वाली) सुविधाओं से युक्त है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया,‘‘ जेल में बीमार बंदियों को जिला अस्पताल या उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए जेल प्रशासन को एंबुलेंस मिलने में अकसर देरी हो जाया करती थी। जेल प्रशासन ने इसके लिए सांसद हेमामालिनी को पत्र लिखकर मदद की मांग की थी, जिस पर उन्होंने त्वरित निर्णय लेते हुए स्थानीय सांसद क्षेत्रीय विकास निधि से एंबुलेंस उपलब्ध कराने को सहमति प्रदान की।’’

उन्होंने बताया कि मंगलवार को लखनऊ से आई टीम ने उक्त एंबुलेंस उपलब्ध करा दी।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रदेश में फिलहाल किसी भी जेल के पास 108 नंबर की सुविधाओं से सज्जित एंबुलेंस नहीं है, इस एंबुलेंस में डिसप्ले यूनिट, ऑक्सीजन सिलेंडर और नेबुलाइजिंग यूनिट भी लगवाई जाएगी, जिससे गंभीर मरीज को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पंहुचाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल