लाइव न्यूज़ :

हेमामालिनी ने मथुरा के जिला महिला अस्पताल में आक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:34 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), सात अक्तूबर मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने यहां जिला महिला अस्पताल परिसर में पीएम केयर्स फंड की मदद से स्थापित शहर के सबसे पहले आक्सीजन संयंत्र का मुंबई से बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

हेमामालिनी ने कहा, "1,000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता वाला यह संयंत्र उन रोगियों को राहत देगा, जिन्हें पहले ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ा था।"

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इस अवसर पर कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 16 मीट्रिक टन गैस की आवश्यकता महसूस की गई थी। उसी समय से उत्पादन बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए। अब तक 20 मीट्रिक मीटर टन ऑक्सीजन गैस प्रतिदिन उत्पादन क्षमता हासिल कर ली गई है। जिले में एक संयंत्र वृन्दावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में और दूसरा संयंत्र जिला महिला अस्पताल में स्थापित किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि वृन्दावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में ही एक अन्य संयंत्र बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने लगवाया है। इसके अलावा सभी सामुदायिक केन्द्रों एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कम क्षमता वाले ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कराए जा रहे हैं।

इस बीच राज्य के पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण ने भी बृहस्पतिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र छाता में कोसीकलां के मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किए गए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया। इस संयंत्र के लिए नारायण ने अपनी क्षेत्रीय विकास निधि से एक करोड़ रुपए की धनराशि व्यय करने के लिए सहमति प्रदान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट