लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के निवासियों की करियर और मनोविज्ञान संबंधी मदद के लिये हेल्पलाइन की शुरुआत

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को घोषणा की कि ‘युवा’ हेल्पलाइन नंबर 180011688 और 10580 पर कॉल करके दिल्ली के निवासी, विशेषकर छात्र शैक्षणिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक मुद्दों पर मार्गदर्शन तथा परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

सिसोदिया ने कहा, ''हम दिल्ली के सभी नागरिकों की मानसिक भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनसे केवल एक कॉल दूर हैं। जब भी किसी व्यक्ति या छात्र को लगे कि वह तनाव में है या अवसाद की स्थिति में जा रहा है, तो वह दिल्ली सरकार की युवा हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है।''

उन्होंने कहा कि कॉल करने वालों को दिल्ली सरकार के काउंसलर का सहयोग मिल सकता है।

सिसोदिया ने कहा कि लोग सभी कार्य दिवसों में सुबह 7:30 बजे से रात 8:30 बजे तक हेल्पलाइन पर कॉल कर प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से बात कर सकते हैं। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में चलाई जा रही ‘युवा’ हेल्पलाइन पर हर दिन औसतन 250-300 कॉल आती हैं।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 महामारी ने सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के सभी नागरिक ‘युवा’ हेल्पलाइन का लाभ उठा सकते हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि उन छात्रों को भी सहायता प्रदान की जाएगी जो कोविड ​​​​-19 महामारी के कारण तनाव में हैं, संक्रमण से डरते हैं या कोविड ​​​​-19 के बाद बदली हुई जीवन शैली के साथ तालमेल बिठाने में असहज महसूस करते हैं। इसके अलावा जो करियर को लेकर चिंतित युवाओं को भी परामर्श दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता