लाइव न्यूज़ :

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के आकलन के बाद ही मिलेगी सहायता : पटोले

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:33 IST

Open in App

अलीबाग, 22 मई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस के चक्रवात पीड़ितों को तत्काल वित्तीय मदद मुहैया कराए जाने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नुकसान के आकलन के बाद ही वित्तीय सहायता दी जाएगी।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फडणवीस एक वकील हैं। उन्हें प्राकृतिक आपदाओं और आपदा प्रबंधन से संबंधित कानून के बारे में पढ़ना चाहिए। यदि वह पढ़ें तो उन्हें पता चलेगा कि ऐसे मामलों में राजस्व विभाग की ओर से पंचनामा (नुकसान का आकलन) करने के बाद ही मुआवजा दिया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग अब जानते हैं कि भारत में सबसे ‘बड़ा जोकर’ कौन है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब कोरोना वायरस महामारी देश में तबाही मचा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कह रहे हैं कि यदि अभी लोकसभा चुनाव हों तो भाजपा 400 सीटें जीत जाएगी। मेरा मानना है कि भाजपा स्वयं सत्ता से बाहर जाने की तैयारी कर रही है।’’

इससे पहले मांडवा जेट्टी पहुंचे पटोले ने चक्रवात प्रभावित नवगांव और वरसोली गांव का दौरा किया।

इसके अलावा पटोले रायगढ़ जिले के पेन और महाड शहरों का दौरा भी करेंगे। इसके बाद वह रत्नागिरी और कोंकण क्षेत्र के तटीय जिलों में भी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह