लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: RSS प्रमुख भागवत ने कहा- बिना भेदभाव करें मदद, कुछ लोगों की गलती पर पूरे समुदाय को जिम्मेदार न ठहराएं

By भाषा | Updated: April 27, 2020 05:34 IST

संघ प्रमुख ने आगाह करते हुए कहा कि भारत के हितों की विरोधी शक्तियों को स्थिति का लाभ उठाने का अवसर नहीं दिया जाना चाहिए। उनकी टिप्पणियां तबलीगी जमात के सदस्यों से जुड़ी घटनाओं के संदर्भ में आई हैं जिसका दिल्ली स्थित केंद्र कोरोना वायरस का एक बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस संकट के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में बिना भेदभाव सभी की मदद की जानी चाहिए।

देश में कोरोना वायरस संकट के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में बिना भेदभाव सभी की मदद की जानी चाहिए।

संघ प्रमुख ने आगाह करते हुए कहा कि भारत के हितों की विरोधी शक्तियों को स्थिति का लाभ उठाने का अवसर नहीं दिया जाना चाहिए। उनकी टिप्पणियां तबलीगी जमात के सदस्यों से जुड़ी घटनाओं के संदर्भ में आई हैं जिसका दिल्ली स्थित केंद्र कोरोना वायरस का एक बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।

यहां से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के नाम अपने पहले ऑनलाइन संबोधन में भागवत ने कोविड-19 से उबरने के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अर्थव्यवस्था के ‘स्वदेशी मॉडल’ की वकालत भी की।

संघ प्रमुख ने महाराष्ट्र के पालघर में हाल में दो साधुओं की पीट-पीटकर की गई हत्या की निन्दा की और पूछा कि पुलिस घटना को रोकने में क्यों विफल रही। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई डर या गुस्से की वजह से कुछ गलत करता है तो हमें पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए या उसे अलग-थलग नहीं करना चाहिए।’’

उनकी इस टिप्पणी को तबलीगी जमात के सदस्यों से जुड़ी हाल की घटनाओं के संदर्भ में देखा जा रहा है। संकट की इस घड़ी में दूसरे लोगों की धैर्य के साथ सहायता करने और डर या गुस्से की किसी भावना से बचने की आवश्यकता पर जोर देते हुए भागवत ने कहा कि कुछ भारत विरोधी मनोवृत्ति के लोग हैं जो संदेह उत्पन्न कर रहे हैं और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लागू लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं।

भागवत ने कहा कि ऐसे समय में राजनीति भी बीच में आ जाती है, ‘‘लेकिन हमें प्रतिक्रिया नहीं करनी है और हर किसी की मदद कर अपना राहत कार्य जारी रखना है क्योंकि सभी 130 करोड़ भारतीय भारत मां की संतान हैं और वे हमारे अपने हैं।’’

संघ प्रमुख ने कहा कि इस संकट के बाद राष्ट्र निर्माण का एक नया चरण शुरू किया जाएगा और ‘‘हमें विकास के अपने नए मॉडल के साथ आना होगा जो हमें आत्मनिर्भर बनाए।’’ आने वाले दिनों में ‘स्वदेशी’ की पैरवी करते हुए भागवत ने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और आयातित सामान के इस्तेमाल के बिना रहने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए राष्ट्र प्रथम की बात करने वाली राजनीति और नागरिकों को संस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ व्यवहार उपलब्ध कराने वाली शिक्षा प्रणाली अनिवार्य हैं।

संघ प्रमुख ने कहा कि पारिवारिक मूल्य, स्वच्छता, पर्यावरण चिंता और ऑर्गेनिक खेती कोविड-19 के बाद की दुनिया का नया क्षितिज होंगे जहां न केवल सरकार और प्रशासन, बल्कि समाज को भी विशेष प्रयास करने होंगे। पालघर की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए भागवत ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना प्रशसन का दायित्व था। उन्होंने कहा, ‘‘मानवता की कुशलक्षेम की कामना करने वाले संन्यासियों की पालघर में बर्बरता से हत्या की गई। पुलिस क्या कर रही थी? इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।’’

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संघ दोनों साधुओं को 28 अप्रैल को श्रद्धांजलि देने के लिए अन्य संगठनों के साथ है। महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की 16 अप्रैल को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह रेखांकित करते हुए कि राहत गतिविधियों के रूप में आरएसएस लॉकडाउन के दौरान सक्रिय है, भागवत ने कहा, ‘‘हमें महामारी के खिलाफ लड़ाई समाप्त होने तक राहत कार्य जारी रखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि पूरा विश्व देख रहा है कि आरएसएस के कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन ‘‘हम यह राहत कार्य प्रसिद्धि के लिए नहीं कर रहे, हम यह कार्य अपने दायित्व के रूप में कर रहे हैं।’’ भागवत ने कहा कि भारत महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा है क्योंकि सरकार और लोगों ने आगे बढ़कर कार्य किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोहन भागवतआरएसएसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन