लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वेबसाइट के जरिए मदद ली जा सकती है

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई कोविड-19 से जुड़ी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता के बारे में सत्यापित जानकारी चाहिए हो या ऐसे लोगों से संपर्क करना हो जो मदद करने के इच्छुक हैं, यह सब एक नई वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है।

वेबसाइट ‘एंजल नेक्स्ट डोर’ को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में सलफतापूर्वक शुरू किया गया था। इसका संचालन अब भारत में ऐसे समय में शुरू किया गया है जब देश में कोविड-19 के मामले बेहताशा बढ़ रहे हैं और लोग अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाएं और प्लाज़्मा के लिए परेशान हैं।

अगर किसी को ऑक्सीजन सिलेंडर या रेमडेसिविर इंजेक्शन हासिल करने में मदद चाहिए तो वह इस वेबसाइट पर जा सकते हैं जहां आपूर्तिकर्ता का विवरण और उपलब्ध स्टॉक के बारे में जानकारी मिल जाएगी जिसे स्थानीय लोग अपडेट करते हैं।

‘एंजल नेक्स्ट डोर’ के संस्थापक आमिर कुतुब ने बताया “ वेबसाइट ने मानवता को स्थापित किया जब हजारों ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने संकट के दौरान अपने पड़ोसियों और अजनबियों की मदद करने के लिए कदम बढ़ाया। इस लिए, लोगों की जिंदगियों को बचाने के लिए गैर लाभकारी समुदाय द्वारा संचालित इस वेबसाइट के भारतीय संस्करण को शुरू किया गया है।”

उन्होंने बताया कि शुरू होने के एक रात के अंदर-अंदर 800 से अधिक सत्यापित सूचनाएं अपडेट की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया