लाइव न्यूज़ :

HELINA Missile: हेलीकॉप्टर से किया 'हेलिना मिसाइल' का परीक्षण, हर मौसम और दिन या रात कभी भी निशाना साधकर लक्ष्य नष्ट करने में सक्षम, जानिए खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2022 17:28 IST

HELINA Missile: रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘परीक्षण संयुक्त रूप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय थलसेना और भारतीय वायुसेना के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देटैंक विध्वंसक मिसाइल ‘हेलिना’ का एक हेलीकॉप्टर के माध्यम से सफल परीक्षण किया।परीक्षण एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर से किया गया।मिसाइल को एक प्रतिकृति टैंक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक दागा गया।

HELINA Missile: एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलिना’, जो नाग मिसाइल का हेलीकॉप्टर-आधारित संस्करण है, का पोखरण के रेगिस्तानी क्षेत्र में सोमवार को सफल परीक्षण के बाद मंगलवार को देश के उत्तरी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से परीक्षण किया गया।

परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित तीसरी पीढ़ी की 'फायर एंड फॉरगेट' श्रेणी की मिसाइल है। डीआरडीओ ने मंगलवार को उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) से मिसाइल दागे जाने का एक वीडियो ट्वीट किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त प्रयास के माध्यम से पहली उपलब्धि के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना को बधाई दी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि टैंक विध्वंसक ‘हेलिना’ मिसाइल का मंगलवार को हेलीकॉप्टर के जरिए दूसरा सफल परीक्षण किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘हेलिना’ का पहला सफल परीक्षण सोमवार को किया गया था। दोनों परीक्षण उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के जरिए से किए गए।

बयान में कहा गया, "आज का परीक्षण विभिन्न परिधि और ऊंचाई से किया गया। योजना के अनुसार, मिसाइल ने टैंक प्रतिकृति लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा।" परीक्षण के दौरान सेना के वरिष्ठ कमांडर और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक मौजूद थे।

मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के साथ ही ‘इमेजिंग इन्फ्रा-रेड’ कौशल प्रणाली सहित मिसाइल की पूरी प्रणाली का प्रदर्शन सफल रहा है जिससे हेलिना को सशस्त्र बलों में शामिल करने में मदद मिलेगी। हेलिना हर मौसम में दिन या रात कभी भी निशाना साधकर लक्ष्य नष्ट करने में सक्षम है और यह पारंपरिक बख्तरबंद प्रणालियों तथा युद्धक टैंकों को तबाह कर सकती है।

टॅग्स :मिसाइलडीआरडीओराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया