लाइव न्यूज़ :

उदयपुर में फंसे 66 लोगों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर लाहौल-स्पीति पहुंचा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 12:26 IST

Open in App

शिमला, एक अगस्त हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में छह दिनों से फंसे 66 लोगों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर रविवार को वहां पहुंचा।

राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मुख्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर आज सुबह लाहौल पहुंचा और वह उदयपुर में विभिन्न स्थानों पर फंसे 66 लोगों को बचाएगा। इनमें से 37 लोग जाहलमा, 15 शांशा और 14 फूडा में फंसे हैं।

मुख्ता ने बताया कि रविवार को मौसमी परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति दी गयी। इससे पहले दो दिनों तक खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका था।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर के उड़ान न भरने के चलते 178 लोगों को जिपलाइन या रोपवे के जरिए बचाया गया। वह मंगलवार को तोजिंग नाले पर बादल फटने के बाद जिले के उदयपुर में फंस गए थे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 27 जुलाई को तोजिंग नाले में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए लाहौल घाटी के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का शनिवार को दौरा किया।

ठाकुर ने जिला प्रशासन, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक दल के साथ इलाके का निरीक्षण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां