लाइव न्यूज़ :

भारत की इस मिसाइल से थर-थर कांपेगा पाकिस्तान, इतनी दूरी पर भी दुश्मन का होगा काम तमाम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 8, 2019 16:51 IST

रक्षा सूत्रों ने बताया कि बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के पास से दोपहर 12 बज कर 55 मिनट पर ‘हेलीना’ का सफल परीक्षण किया गया। मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को भेदा। 

Open in App

भारत ने अपने एक सबसे अत्याधुनिक टैंक रोधी मिसाइल के हेलीकॉप्टर से दागे जाने वाले प्रारूप ‘हेलीना’ का शुक्रवार को ओडिशा तट से परीक्षण किया। यह मिसाइल 7 - 8 किमी की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है। ‘हेलीना’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘‘नाग’’ का हेलीकॉप्टर से दागे जाने वाला प्रारूप है। 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के पास से दोपहर 12 बज कर 55 मिनट पर ‘हेलीना’ का सफल परीक्षण किया गया। मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को भेदा। 

सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसे विकसित किया है और यह दुनिया के सर्वाधिक अत्याधुनिक एंटी टैंक हथियारों में एक है। यह मिसाइल इंफ्रारेड इमेजिंग सीकर (आईआईआर) से दिशानिर्देशित होती है। 

गौरतलब है कि 13 जुलाई 2015 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित एक फायरिंग रेंज से हेलीना के तीन दौर का परीक्षण किया गया था। साथ ही, पिछले साल 19 अगस्त को पोखरण टेस्ट रेंज से रूद्र हेलीकाप्टर के जरिए भी इसका सफल परीक्षण किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन