लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना: जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने मांगा पानी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:06 IST

Open in App

कुन्नूर, नौ दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी शिवकुमार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि गंभीर संकट में फंसा सेना का जो अधिकारी उससे पानी मांग रहा है, वह देश के शीर्ष सैनिक और पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत हैं।

ऐसी आशंका है कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जनरल रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार सबसे पहले दुर्घटनास्थल पर पहुंचने वालों में शामिल थे, जहां बुधवार को सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। हेलीकॉप्टर में सवार जनरल रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।

शिवकुमार ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में एक रिश्तेदार का फोन आने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से आग की लपटें निकल रही थीं और यह स्पष्ट हो चुका था कि हम सबको नहीं बचा सकते।

उन्होंने कहा कि जलते हुए हेलीकॉप्टर से तीन लोग बाहर कूदे और इलाके में मौजूद लोग घायलों को बचाने के लिये संसाधनों की तलाश में जुट गए। वे एक-एक करके उन्हें बाहर निकालते हुए एम्बुलेंस तक ले गए।

शिवकुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमने देखा कि उनमें से तीन लोग जिंदा थे। पुलिस निरीक्षक के आने पर भी हमने उन्हें स्थानांतरित करने के लिए कंबल और अन्य उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया। हम उन्हें वहां से स्थानांतरित करने की कोशिश में लगे हुए थे तब मैंने दूसरे व्यक्ति से कहा कि हम बचावकर्ता यहां पहुंच गए हैं और आप शांत हो जाएं, तभी उनमें से एक ने मुझसे थोड़ा पानी देने के लिये कहा।

उन्होंने कहा कि तीसरा व्यक्ति यह सुन पा रहा था कि बचावकर्ता क्या बोल रहे हैं, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया।

इसके बाद सेना के एक अधिकारी ने शिवकुमार को रावत की एक तस्वीर दिखाई और बताया कि वह कौन हैं।

शिवकुमार ने कहा, ''मुझे इस बात से निराशा हुई कि मैं देश की इतनी बड़ी हस्ती को तत्काल पानी नहीं दे पाया। ''

उन्होंने कहा कि बाद में रावत से जुड़ी वस्तुएं बरामद हुईं।

शिवकुमार ने कहा कि पुलिस और रक्षा अधिकारी पहले ही उनसे पूछताछ कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?