लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना: नायक गुरसेवक सिंह को ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:48 IST

Open in App

तरन तारन (पंजाब), 12 दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें जान गंवाने वाले नायक गुरसेवक सिंह को उनके तीन साल के बेटे फतहदीप ने डोडे सोढ़ियां गांव में मुखाग्नि दी।

फतहदीप ने सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहन रखे थे, जिसे उसकी मां ने हाल में ही खरीदा था। गुरसेवक ने कभी अपने बेटे को सेना के कपड़ों में देखने की इच्छा जाहिर की थी।

गौरतलब है कि बुधवार को कुन्नूर के पास वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर सहित 13 लोगों का निधन हो गया था।

पड़ोसी अमृतसर जिले से जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जा रहा था तो सिंह के घर के पास सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे। सिंह के परिवार में उनकी पत्नी जसप्रीत कौर, बेटियां सिमरतदीप कौर (9), गुरलीन कौर (7), बेटा फतहदीप और पिता कबल सिंह हैं। सिंह नवंबर में अंतिम बार घर आए थे।

परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा सिंह के अंतिम संस्कार में तरन तारन के उपायुक्त कुलवंत सिंह, सेना और प्रशासनिक अधिकारी समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के नियम के अनुसार सिंह के परिवार को अनुग्रह राशि दी जाएगी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी और उनके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू