लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना: तमिलनाडु पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:02 IST

Open in App

कुन्नूर, नौ दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नीलगिरि जिला पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और एडीएसपी मुथुमनिकम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।

पुलिस जांच के दौरान दुर्घटनास्थल के पास ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रही है।

भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 14 यात्रियों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित मिला था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

इस बीच, दुर्घटना में जान गंवाने वालों के शव कोयंबटूर ले जाते समय दो मामूली दुर्घटनाएं होने की जानकारी मिली है। कोयंटूबर से इन शवों को नयी दिल्ली ले जाया जाएगा।

कोयंबटूर के बाहरी इलाके करमादाई में हुई एक दुर्घटना में एक शव ले जा रही एंबुलेंस ने सामने से आ रही एक और एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की वजह से वाहन आगे नहीं जा सका और पार्थिव शरीर को दूसरी एंबुलेंस में शहर के सुलूर वायुसेना अड्डे ले जाया गया।

इससे पहले, शवों को ले जा रही एंबुलेंस के पीछे चल रही पुलिस की एक गाड़ी बरलियार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं