लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना: ओडिशा विधानसभा में जनरल रावत, 12 अन्य को श्रद्धांजलि दी गई

By भाषा | Updated: December 9, 2021 15:59 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ दिसम्बर तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बलों के अन्य 11 कर्मियों को ओडिशा विधानसभा में बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी गयी और सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में सदस्यों ने तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बुधवार दोपहर बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्वाह्न जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आभासी (वर्चुअल) माध्यम से सदस्यों के समक्ष जनरल रावत एवं अन्य के निधन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘अत्यंत ही दुख के साथ सदन को यह सूचित करना पड़ रहा है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में आठ दिसम्बर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य 11 कर्मियों की असामयिक मौत हो गयी।’’

पटनायक ने जनरल रावत की देश की चार दशक से अधिक की सेवा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जनरल रावत को परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक और कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि जनरल रावत एवं अन्य सैन्यकर्मियों के निधन से देश को ‘अपूरणीय क्षति’ हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उत्कृष्ट सेवा को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक मोहन चरण माझी, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य लक्ष्मण मुंडा ने मुख्यमंत्री के शोक प्रस्ताव का समर्थन किया।

उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एस. एन. पात्रो ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये सैन्यकर्मियों के सम्मान में सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा