लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना: लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह का पूरे सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर लेफ्टिनेट कर्नल हरजिंदर सिंह का रविवार को यहां बरार स्क्वायर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह पिछले हफ्ते तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले 13 लोगों में शामिल थे।

लेफ्टिनेट कर्नल हरजिंदर सिंह की बेटी ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर में लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया था।

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य सैन्य अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी मेजर (सेवानिवृत्त) एगनीस पी मेनेजेस और बेटी प्रीत कौर हैं।

रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए भी दिखे।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, “ तमिलनाडु में दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनका असमय निधन अत्यंत दुखद है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस भारी क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और सशस्त्र बलों के 10 अन्य कर्मियों की आठ दिसंबर को कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी।

लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह का जन्म 17 अप्रैल 1978 को हुआ था और वह सितंबर 2001 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे।

सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह 11 गोरखा राइफल्स से संबंधित थे और रावत भी इसी रेजिमेंट से थे।

सेना के अधिकारी ने देश के पूर्वोत्तर में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा पर भी सेवा दी। उन्होंने देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया है।

दो दिन पहले जनरल रावत और उनकी पत्नी का बरार स्क्वायर शवदाह गृह में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हैं, जिनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना में जान गंवाने वालों में विंग कमांडर पी एस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक, लांस नायक बीएस तेजा, हवलदार सतपाल, जेडब्ल्यूओ दास और जेडब्ल्यूओ प्रदीप शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है