लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना: सीडीएस और 12 अन्य की मृत्यु पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित

By भाषा | Updated: December 10, 2021 15:31 IST

Open in App

शिमला, 10 दिसंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया।

धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्वाह्न 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह शोक प्रस्ताव पेश किया।

उन्होंने प्रस्ताव में कहा कि जनरल रावत की सेवाओं को देश सदैव याद रखेगा। राष्ट्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता व दृढ़ विश्वास के कारण ही उन्हें पहला प्रमुख रक्षा अध्यक्ष चुना गया था।

ठाकुर ने कहा कि सीडीएस ने रक्षा सुधारों के लिये उत्कृष्ट कार्य किए।

सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, ''मैं और मेरे साथी इस दुखद दुर्घटना में शहीद हुए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।''

उन्होंने कहा कि जनरल रावत का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं