लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना: नायक गुरसेवक सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 13:23 IST

Open in App

अमृतसर, 12 दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें जान गंवाने वाले नायक गुरसेवक सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को यहां पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि पार्थिव शरीर को पड़ोसी तरन तारन जिले के डोडे सोढ़ियां गांव ले जाया जा रहा है, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नायक सिंह पिछले महीने ही छुट्टियां खत्म होने के बाद डोडे सोढियां गांव से ड्यूटी पर वापस गए थे। गौरतलब है कि बुधवार को कुन्नूर के पास वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर सहित 13 लोगों का निधन हो गया था।

नायक सिंह के पार्थिव शरीर को सैन्य विमान के जरिए यहां लाया गया। पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए जांच के जरिए की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह