लाइव न्यूज़ :

हेलीकाप्टर दुर्घटना: पंचकूला में सेना के पायलट का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 सितंबर जम्मू कश्मीर के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकाप्टर के पायलट मेजर अनुज राजपूत के पार्थिव शरीर का बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ हरियाणा के पंचकूला में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तिरंगे में लिपटे उनके ताबूत को उनके आवास से पंचकूला के श्मशान घाट पर लाया गया जहां सेना और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मेजर राजपूत को पुष्पांजलि और बंदूकों की सलामी दी गई। पंचकूला से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

इससे पहले आज सैन्य अधिकारी के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर पंचकूला लाया गया। मेजर राजपूत अविवाहित थे और कुछ दिन पहले ही 28 वर्ष के हुए थे।

मेजर रोहित कुमार और मेजर राजपूत उस चीता हेलीकाप्टर पर सवार थे जो मंगलवार को जम्मू कश्मीर में पटनीटॉप के पास शिव गढ़ धार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घायल अवस्था में उन्हें उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों पायलटों ने दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों