लाइव न्यूज़ :

प्रवासी भारतीय कारोबारी को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर आपातकालीन स्थिति में दलदली जमीन पर उतरा

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:46 IST

Open in App

कोच्चि, 11 अप्रैल प्रवासी भारतीय कारोबारी एम ए यूसुफ अली, उनकी पत्नी और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को रविवार सुबह केरल में कोच्चि के पास आपातकालीन स्थिति में दलदली जमीन पर उतारना पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में आबू धाबी के लुलु ग्रुप के अध्यक्ष युसूफ अली, उनकी पत्नी और चालक दल के दो सदस्यों सहित दो अन्य यात्री सवार थे, जिन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हेलीकॉप्टर लुलु ग्रुप का ही है, जो खाड़ी देशों में सुपरमार्केट चलाता है। अली को हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका की 2021 की अरबपतियों की सूची में शामिल किया गया था। उन्हें पद्मश्री और प्रवासी भारतीय सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

लेकशोर अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। अभी उन्हें चिकित्सीय देखभाल के तहत रखा गया है।’’

यह घटना आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पनांगड इलाके में हुई।

स्थानीय लोगों ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दलदली जमीन पर उतरने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘फिलहाल केरल में मौजूद अली कोच्चि स्थित अपने घर से पास के एक अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। अचानक मौसम खराब हो जाने और भारी बारिश होने के चलते पायलट ने एहतियातन हेलीकॉप्टर को किसी सुरक्षित स्थान पर उतारने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित