लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसा: स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को पत्र लिखे

By भाषा | Updated: December 10, 2021 13:03 IST

Open in App

चेन्नई, 10 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए रक्षा कर्मियों के परिवारों को शुक्रवार को निजी पत्र लिखकर अपनी संवदेनाएं व्यक्त कीं।

राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग लिखे पत्रों में रक्षा कर्मियों के परिवारों से कहा कि सभी लोग उनके साथ हैं।

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य रक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि हादसे की जानकारी मिलते ही स्टालिन कुन्नूर रवाना हुए। उन्होंने बृहस्पतिवार को दिवंगत लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इसमें बताया गया कि राज्य सरकार ने बचाव अभियान और बाद में मृतकों के पार्थिव शरीरों को ले जाने के दौरान सभी प्रबंध सुनिश्चित किए। मृतकों की पार्थिव देह बाद में कोयंबटूर से दिल्ली ले जाई गई थीं।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने हादसे का शिकार हुए रक्षा कर्मियों के परिजन को व्यक्तिगत रूप से आज पत्र लिखकर अपनी संवेदनाएं और खेद प्रकट किया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सब उनके साथ है। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और ईश्वर उनके परिजन को इससे उबरने की ताकत दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो