लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसा : शहीद जेडब्ल्यूओ प्रदीप का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:57 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल), 11 दिसंबर तमिलनाडु में कन्नूर के नजदीक बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए वायुसेना के जूनियर वारंट ऑफिसर (जेडब्ल्यूओ) ए. प्रदीप का केरल के त्रिशूर जिले स्थित उनके पैतृक गांव में शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।

प्रदीप का अंतिम संस्कार पोन्नुक्कारा गांव स्थित उनके आवास के परिसर में शनिवार शाम को किया गया। अधिकारियों के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दिल्ली से तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित सलूर वायुसेना हवाई अड्डा लाया गया और फिर वहां से सड़क मार्ग से केरल स्थित उनके गांव पहुंचाया गया। केरल की सीमा पर स्थित वालयार जांच चौकी पर केरल सरकार की ओर से तीन मंत्री - के. राधाकृष्णन, के. कृष्णकुट्टी और के. राजन मौजूद थे।

केरल के मंत्री और दिल्ली से विमान के साथ कोयंबटूर आए केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरण, शहीद सैनिक के पैतृक गांव तक साथ गए।

शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

शहीद प्रदीप के पार्थिव शरीर को दोपहर करीब तीन बजे उनके पुथुर स्थित स्कूल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में शहीद के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया, जहां पर बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि प्रदीप वर्ष 2004 में वायुसेना में शामिल हुए थे और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दी थी और कई अभियानों में शामिल रहे थे। प्रदीप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि वह वर्ष 2018 में बाढ़ के दौरान स्वयंसेवक के तौर पर बचाव एवं राहत अभियान से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव