लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसा : लांस नायक विवेक कुमार का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ हिमाचल में अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:24 IST

Open in App

धर्मशाला, 11 दिसंबर सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया

जयसिंहपुर के थेरू गांव में लांस नायक कुमार को अंतिम विदाई देने के लिये बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

कुमार का जन्म 1993 में हुआ था और वह 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे।

इससे पहले दिन में कांगड़ा के गग्गल हवाईअड्डे पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मृत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दौरान कुमार के पिता रमेश चंद को भी सांत्वना दी।

बाद में उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रदेश सरकार ने कुमार के परिवार को पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई है। उन्होंने अपने विवेकाधीन कोटे से भी परिवार के लिये पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो