लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे की सभी संभावित पहलुओं से की जा रही जांच

By भाषा | Updated: December 10, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच कर रहा तीनों सेना का एक दल मानवीय गलती समेत सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रहा है, जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल रावत और 12 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। घटनाक्रम से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी।

भारतीय वायु सेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रेकॉर्डर (सीवीआर) बृहस्पतिवार को बरामद किया गया।

सीवीआर से जहां पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत का पता चलेगा, वहीं एफडीआर से हेलीकॉप्टर की ऊंचाई, गति और अन्य तकनीकी आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, “संभावित मानवीय गलती समेत सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।”

संसद में एक बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तीनों सेनाओं के एक दल को दुर्घटना की जांच का आदेश दिया गया है। इस दल का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह करेंगे, जो कि एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं और भारतीय वायु सेना में रहते हुए कई दुर्घटनाओं की जांच कर चुके हैं।

कई पूर्व और वर्तमान सैन्य कमांडरों का मानना है कि एयर मार्शल सिंह देश में उपलब्ध “सर्वश्रेष्ठ” एयर क्रैश जांचकर्ता हैं। एयर मार्शल सिंह अभी वायु सेना की बेंगलुरु स्थित प्रशिक्षण कमान के प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो