लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे की सभी संभावित पहलुओं से की जा रही जांच

By भाषा | Updated: December 10, 2021 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच कर रहा तीनों सेना का एक दल मानवीय गलती समेत सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रहा है। बुधवार को हुई इस घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। घटनाक्रम से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी।

भारतीय वायु सेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रेकॉर्डर (सीवीआर) बृहस्पतिवार को बरामद किया गया।

सीवीआर से जहां पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत का पता चलेगा, वहीं एफडीआर से हेलीकॉप्टर की ऊंचाई, गति और अन्य तकनीकी आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, “संभावित मानवीय गलती समेत सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।”

संसद में एक बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तीनों सेनाओं के एक दल को दुर्घटना की जांच का आदेश दिया गया है। इस दल का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेन्द्र सिंह करेंगे, जो कि एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं और भारतीय वायु सेना में रहते हुए कई दुर्घटनाओं की जांच कर चुके हैं।

कई पूर्व और वर्तमान सैन्य कमांडरों का मानना है कि एयर मार्शल सिंह देश में उपलब्ध “सर्वश्रेष्ठ” एयर क्रैश जांचकर्ता हैं। एयर मार्शल सिंह अभी वायु सेना की बेंगलुरु स्थित प्रशिक्षण कमान के प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल