लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसा : हरियाणा के राज्यपाल ने अधिकारी के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:56 IST

Open in App

चंडीगढ़,25 सितंबर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शनिवार को पंचकूला स्थित मेजर अनुज राजपूत के आवास पर पहुंचे और दिवंगत सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजपूत की 21 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में सह पायलट रोहित कुमार की भी मृत्यु हो गई थी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक राज्यपाल पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित शहीद अधिकारी के आवास पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने परिवार को राज्य सरकार की ओर से पूरा समर्थन एवं सहयोग देने का भरोसा दिया।

दत्तात्रेय ने शहीद अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की और कहा कि मुश्किल के समय राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राजपूत को प्रतिबद्ध अधिकारी करार देते हुए कहा कि उनके बलिदान पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि राजपूत ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया है।

इस मौके पर राजपूत के पिता कुलबंश सिंह, मां उषा रानी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह