लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसा:ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:40 IST

Open in App

भोपाल, 17 दिसंबर तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (39) का शुक्रवार को मध्यप्रदेश के भोपाल में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास आठ दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का बेंगलुरू के सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया था।

सिंह की चिता को उनके छोटे भाई तनुज सिंह एवं बेटे रिद्धिमान ने मुखाग्नि दी। तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।

इससे पहले, तिरंगे में लिपटे सिंह के पार्थिव शरीर को यहां स्थित सैन्य अस्पताल से सेना के वाहन में बैरागढ़ के संत हिरदाराम मुक्तिधाम लाया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने आये लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अमर रहे’ के नारे लगा रहे थे।

पार्थिव शरीर के मुक्तिधाम पहुंचते ही सेना के जवानों ने उन्हें परंपरागत 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया, जिसके बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रुप कैप्टन के ताबूत पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार के वक्त ग्रुप कैप्टन की पत्नी, बेटी, उनके पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह और मां उमा के अलावा अन्य करीबी रिश्तेदार मौजूद थे और उन्होंने अपने नायक को नम आंखों से विदाई दी।

सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी के परिवार से संत हिरदाराम मुक्तिधाम में भेंट की। अब उनका परिवार मेरा और सम्पूर्ण मध्यप्रदेश का परिवार है। उनके परिवार की सेवा एवं देखभाल अब हम सबका कर्तव्य है और हम पूरी निष्ठा से इसका निर्वहन करेंगे।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘अनंत आकाश के प्रहरी, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी को आज प्रदेश व देश ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी है। वे हमें छोड़कर गये नहीं हैं, बल्कि अमर हो गये हैं। वे अपनी कर्तव्य परायणता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद आयेंगे। वीर सपूत के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?