लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसाः रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थिति से अवगत कराया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई अन्य अधिकारी सवार थे।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है और भारतीय वायु सेना प्रमुख को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। रावत की स्थिति के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है। रक्षा मंत्री सीडीएस रावत के आवास भी गए और उनकी बेटी से बात की।

रक्षा मंत्री के संसद में इस मुद्दे पर बयान देने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए रवाना हुआ और चालक दल सहित हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। सीडीएस वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Auction: BCCI ने आईपीएल 2026 की लिस्ट की फाइनल, 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को हटाया: रिपोर्ट

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

विश्वडोनाल्ड ट्रंप भारतीय चावल पर लगा सकते हैं टैरिफ, अमेरिकी किसानों की 'डंपिग' शिकायत पर भड़के

भारतइंडिगो पर सरकार का एक्शन, उड़ानों में कटौती की योजना; दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा मौका

भारतKerala Local body election 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच केरल के 11168 वार्डों में वोटिंग जारी, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने डाला वोट

भारत अधिक खबरें

भारतसुरक्षा व्यवस्था में इतनी लापरवाही क्यों बरतते हैं ?

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी