लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसा: अंतिम संस्कार से पहले शहीद पीएसओ के गांव की सड़क की आनन-फानन में मरम्मत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:51 IST

Open in App

भोपाल, 12 दिसंबर तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नायक जितेंद्र कुमार (32) के पैतृक गांव धामंदा की ओर जाने वाली सड़क के एक हिस्से की पत्थरों और मिट्टी से जल्दबाजी में मरम्मत कर दी गई क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग रविवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले थे।

तमिलनाडु के कुन्नूर के समीप आठ दिसंबर को सेना के एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, नायक जितेंद्र कुमार और 10 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी। कुमार, रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) में से एक थे।

अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर रविवार को बताया कि जब कुमार पिछले महीने नौ नवंबर को धामंदा से अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए अंतिम बार गये थे तो करीब 10 साल पहले बनी यह सड़क लगभग पूरी तरह खराब थी। धामंदा राजधानी भोपाल से करीब 65 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा कि सीहोर संयोग से मुख्यमंत्री चौहान का गृह जिला है और धामंदा के कम से कम 25 लोग सेना में हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि भोपाल-इंदौर राजमार्ग से इस गांव के लिए जाने वाली ढाई किलोमीटर सड़क की मशीनें और मजदूरों को लगाकर दिन-रात मरम्मत की गई। इस सड़क को पत्थर और मिट्टी डालकर समतल किया गया ताकि इस सड़क को फिलहाल वाहनों के आने-जाने लायक बनाया जा सके।

धामंदा के पूर्व सरपंच लक्ष्मीचंद ने भी ‘पीटीआई-भाषा’ से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मैंने करीब सात महीने पहले इस सड़क की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी को आवेदन दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह सड़क जल्द ठीक कर ली जाएगी और हम इस पर वाहन चला सकेंगे। यह सड़क करीब 10 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन दो साल पहले यह बुरी तरह से खराब हो गई थी और लोग दुर्घटनाओं के डर से रात को इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।”

शहीद कुमार का रविवार को उनके पैतृक गांव धामंदा के श्मशानघाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos