लाइव न्यूज़ :

पंचतत्व में विलीन हुईं हीराबेन मोदी, प्रधानमंत्री मोदी ने भाइयों के साथ दी मुखाग्नि

By अनिल शर्मा | Updated: December 30, 2022 10:10 IST

हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह 100 साल की उम्र में निधन हो गया। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देहीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया थायहीं पर भाइयों के साथ पीएम मोदी ने मुखाग्नि दी।

गांधीनगरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉं हीराबेन मोदी पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। मॉं के निधन के बाद पीएम मोदी तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। सुबह भाई के घर पहुंचे जहां दिवंगत मॉं हीराबेन को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। पीएम मोदी ने भाइयों के साथ मिलकर मॉं के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार ट्वीट कर मां हीराबा के निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। 

पीएम की मॉं हीराबने के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रपति द्रौदपी मूर्मु, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया। इसके साथ ही मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों ने भी हीराबा के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे