लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश के कारण भारी जलजमाव, यातायात जाम

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली में बारिश जारी रहने के बीच कई स्थानों पर रविवार को भारी जलजमाव हो गया और यातायात जाम लग गया।

अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 28.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जबकि रिज स्टेशन ने 126.8 मिमी बारिश दर्ज की।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, यमुना बाजार, खानपुर, रोहतक रोड, लोधी रोड, आजादपुर अंडरपास, जखीरा अंडरपास, शक्ति नगर अंडरपास, किराड़ी, सागरपुर में भारी जलजमाव हो गया।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कहा कि सुबह जलजमाव की करीब 20-30 शिकायतें मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी काम में लगे हुए हैं और जलजमाव संबंधी शिकायतों से प्राथमिकता के आधार पर निपटा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें पटपड़गंज रोड के अंडरपास, यमुना विहार, तीस हजारी के पास स्थित मलकागंज और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों, चौधरी फतेह सिंह मार्ग, मुनीरका तथा नांगलोई से सुबह आठ बजे के बाद जलजमाव संबंधी शिकायतें मिलीं।

मंगोलपुरी में बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘मंगोलपुरी में वाई ब्लॉक के पास एक सड़क धंस गयी है।’’

एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा कि जखीरा अंडरपास, आजादपुर अंडरपास और शक्ति नगर अंडरपास में भी जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

इस बीच, यमुना में जल स्तर फिर से बढ़ गया है और रविवार सुबह यह 205.30 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ही कम है।

अधिकारियों ने बताया कि यमुना के डूब वाले क्षेत्रों से पिछले कुछ दिनों में 100 से अधिक परिवारों को ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचाया गया है। नदी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के कारण जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाने के बाद शुक्रवार को दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की थी और संवेदनशील जगहों से लोगों को निकालने का काम शुरू किया था।

सुबह नौ बजे पुराना रेलवे पुल पर जलस्तर 205.30 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया था और रात नौ बजे तक यह 205.59 मीटर के स्तर तक पहुंच गया था। शनिवार शाम को जलस्तर 204.89 मीटर दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं