लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कई सीमाओं के बंद रहने से भारी यातायात जाम, लोग हुए परेशान

By भाषा | Updated: February 1, 2021 12:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी किसान आंदोलन के चलते हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से लगती दिल्ली की सीमाओं के अनेक स्थानों पर बंद रहने के कारण सोमवार को लोगों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि दो महीने से भी अधिक समय से किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू, गाजीपुर तथा टिकरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात है।

दिल्ली की यातायात पुलिस ने यात्रियों को उन क्षेत्रों की जानकारी दी जहां यातायात प्रभावित है तथा वैकल्पिक मार्गों की भी जानकारी दी।

उसने ट्वीट किया, ‘‘सीमा के बंद रहने के कारण आईएसबीटी आनंद विहार से गाजीपुर तक मार्ग संख्या 56 पर यातायात प्रभावित रहेगा।’’

जिन वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी गई है उनमें हैं अक्षरधाम की ओर जाने वाला अक्षरधाम सेतु, एनएच-9, हसनपुर डिपो की ओर एनएच-24 पर मैक्स हॉस्पिटल कट, आनंदविहार की ओर जाने वाला गाजीपुर गोल चक्कर, मयूर विहार फेज-3 की तरफ पेपर मार्केट। इसमें बताया गया कि गाजीपुर गोल चक्कर की ओर जाने के लिए मुर्गा मंडी, कोंडली पुल का इस्तेमाल करने से बचने के लिए इन मार्गों को अपनाया जा सकता है।

वैकल्पिक मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सुबह दस बजकर पांच मिनट से खुले हैं।

गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 24 यूपी गेट की ओर से खुला है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा है कि मेट्रो के ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्री राम शर्मा तथा टिकरी बॉर्डर स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो