लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By भाषा | Updated: June 8, 2020 02:03 IST

अगले 48 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनकर उसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा बाद के 24 घंटों के दौरान और अधिक फैलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा हैओडिशा में अगले तीन दिन में भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है।

भुवनेश्वर: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है।

यहां मौसम केन्द्र ने अपने विशेष बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के चलते अगले 48 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनकर उसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा बाद के 24 घंटों के दौरान और अधिक फैलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

इसके मद्देजनर मौसम केन्द्र ने कई जिलों के लिये सोमवार से 10 जून तक येलो वार्निंग और कई अन्य जिलों में 11 जून तक ऑरेंज वार्निंग जारी की है। 

उत्तर भारत में छिटपुट बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

उत्तर भारत में कई स्थानों पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारों के कारण रविवार को क्षेत्र में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी चार से पांच दिन में तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं होने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अनुकूल परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ रहा है और इसके 11-12 जून तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पहुंचने की उम्मीद है।

उसने बताया कि देश में आगामी पांच दिन में लू चलने की संभावना नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह एक बार फिर बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और शहर में तेज एवं ठंडी हवाएं चलीं, जिसके बाद तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया। शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शाम साढ़े पांच बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे था। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह