सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:06 IST2021-12-29T14:06:34+5:302021-12-29T14:06:34+5:30

Heavy snowfall in high altitude areas in Sikkim | सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी

सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी

गंगटोक, 29 दिसंबर सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की सूचना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से लगातार हो रही बर्फबारी ने उत्तरी सिक्किम जिले के लाचुंग, युमथांग और लाचेन तथा पश्चिम सिक्किम जिले के उत्तारे जैसे इलाकों में संपर्क बाधित कर दिया है। भारी बर्फबारी के कारण सोमगो झील और नाथुला का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य की राजधानी गंगटोक में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Heavy snowfall in high altitude areas in Sikkim

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे