लाइव न्यूज़ :

'तौकते' के असर से राजस्थान के कई इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:31 IST

Open in App

जयपुर, 15 मई मौसम विभाग ने अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के कारण अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज हवाएं चलने व हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के असर से 16 मई से तेज अंधड़ के साथ बारिश होने लगेगी। विशेष रूप से उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के जिलों में रविवार को तेज अंधड़ व 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलें और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 17 मई को कोटा, उदयपुर अजमेर और जोधपुर संभाग के जिलों में गरज के साथ बारिश होने, और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से अचानक तेज हवाओं के साथ ज्यादातर भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने जबकि एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

इसी तरह 18-19 मई को ‘तौकते’ का सर्वाधिक असर रहेगा इस दौरान जोधपुर संभाग के बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नागौर, बीकानेर, चूरू, अजमेर, सिरोही जयपुर, भरतपुर सम्भाग और आस-पास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 6 घंटों में दक्षिण पूर्वी अरब सागर की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ा है। वर्तमान परिस्थिति के अनुसार इसके 18 मई को गुजरात के पोरबंदर व नलिया के बीच 18 मई को पहुंचने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह